LG G8X ThinQ | DualScreen India Mein Hua Launch...

LG भारत में नया LG G8X ThinQ | DualScreen लेकर आया है , यह एक ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन  है। LG G8X ThinQ | DualScreen अपनी ड्यूल स्क्रीन की वजह काफी  इंट्रेस्टिंग है। 
Highlights


  • इसमें है 2340 X 1080 रेजॉल्यूशन के साथ ड्यूल 16.25 cm (6.4) OLED फुलविज़न  डिस्प्ले  जिससे आपको मिलती है एक्सीलेंट पिक्चर क़्वालिटी। 
  • 32 MP फ्रंटफेसिंग  कैमरा , और 12 MP OIS तथा 13 MP वाइड ऐंगल कैमरा। 
  • Qualcomm Snapdragon 855 ऑक्टा कोर,6 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज। 
  • DTS : 3D सराउंड, बैलेंस्ड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ प्रीमियम ऑडियो, और 32बिट का Hi-Fi Quad DAC
  • IP68 वाटर एंड डस्ट प्रूफ और मिल SDT 810G Certified.

LG ने भारतीय मार्केट में LG G8X ThinQ स्मार्टफोन को उतार दिया है। फोन एलजी दो स्क्रीन के साथ आता है। दरअसल, इस फोन में डिटेचेबल सेकेंडरी स्क्रीन है। फोन का सबसे पहले आईएफए 2019 में लॉन्च किया गया था। अब यह भारतीय मार्केट में आया है। एलजी डुअल स्क्रीन में 2.1 इंच का कवर डिस्प्ले है जो नोटिफिकेशन, समय और बैटरी लाइफ के लिए है। डिटेचेबल स्क्रीन फोन से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा।LG G8X ThinQ मैं एक ही समय पर आप कई काम कर सकते है यही है ड्यूल स्क्रीन के फायदे जैसे विडियो देखते हुए फ्रेंड्स के मेसेज का उत्तर दें, शॉपिंग करते हुए उसे शेयर करें या कंपेयर करें। एक स्क्रीन पर मैसेज भेजें तो दूसरी स्क्रीन पर ब्राउज़र का इस्तेमाल करें। इस फोन के इंटरफेस से ऐप्स टॉगलिंग सिमलेस है

 360 Degree 


LG का कहना है की ड्यूल स्क्रीन 360 डिग्री फ्री स्टॉप हिंज और फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ वर्कप्ले तथा मल्टीटॉस्क पहले कभी नहीं। LG G8X ThinQ | DualScreen मैं एक फ्रीस्टाल  केस  के साथ स्क्रीन को चारो  ओर फ्लिप करे या किसी भी ऐंगल में यूज़ करे या लॉक, चाहें तो आप इसे एक लैपटॉप की तरह मोडे या स्टैंड मोड मैं यूज़ करे। फोन को 360° किसी भी दिशा मैं मोड़ा जा सकता है।



LG G8X ThinQ, LG Dual Screen specifications


(6.4) OLED फुलविज़न डिस्प्ले 2340 X 1080 रेजॉल्यूशन के साथ आ रहा जिससे आपको मिलती है हाई पिक्चर कवालिटी जो देखते ही बनती है। (6.4) OLED फुल विज़न डिस्प्ले मैं दिया गया है आस्पेक्ट एडवांस्ड फिंगर प्रिंट रीडर और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:19 , इसे आर्टिफिशियल फ्रेम के अन्दर रखा गया है।  फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।


LG का नया गेम पैड-2 एक कंट्रोल पैनेल की तरह काम करता है जिससे आप फुल स्क्रीन गेम डिस्प्ले का मजा ले सकते है। एक स्क्रीन पर आप अपना गेम देख सकते है तो दूसरी से आप गेम को कट्रोल कर सकते है ड्यूल स्क्रीन के अनुभव के साथ आप एक अच्छी गेमिंग एक्सपेरिएंस का लुत्फ़ उठा सकते है, ड्यूल स्क्रीन गेमप्ले को और भी मजेदार बनाती हैं





स्मार्ट कीबोर्ड के साथ आप जो भी लिखते है वहां आपको पूरी स्क्रीन मिलती है , ताकी बिना किसी परेशानी के टाइपिंग कर सकें। ड्यूल स्क्रीन होने की वजह से आप एक स्क्रीन पर फ्रेंड के मैसेज पढ़ सकत है तो सेकंड स्क्रीन को कीबोर्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते है। ड्यूल स्क्रीन पर ईमेल भेजते हुए फ्रेंड्स के मैसेज का रिप्लाई करें।



फोटो क्लिक करते हुए एक स्क्रीन पर आप कई ऑप्शन्स का यूज कर सकते हैं तथा दूसरी स्क्रीन पर फिल्टर चेक कर सकते हैं, कोन सा फिल्टर बेस्ट रहेगा इस फोटो के साथ। ड्यूल स्क्रीन का यूज आप सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले, या सबसे पसंदीदा ऐप्स को आप अपनी दूसरी स्क्रीन पर रख सकते है ताकि आप जब भी अपना फोन उनलॉक करें तो आप सीधा अपने पसदीदा ऐप्स से मिले।


LG G8X ThinQ price in India

एलजी डुअल स्क्रीन के साथ एलजी जी8एक्स थिंक का दाम 49,999 रुपये है।

हमने LG G8X ThinQ | DualScreen इस्तेमाल किया और निश्चित तौर पर वो फोल्डेवल फ़ोन है जिसकी हमे जरुरत है। 





Comments

Popular Posts